मित्रों, इस समय पूरे देश के देवरों पर अकेली राज कर रही अंगूरी भाभी के बारे में एक दुःखद खबर सुनने को मिली है. खबर यह है कि काॅमेडी सीरियल ‘‘भाभी जी घर पर हैं’’ की भाभी अंगूरी उर्फ शिल्पा शिंदे यह शो छोड़ सकती हैं.

खबरों के मुताबिक अंगूरी भाभी के नाम से प्रसिद्धि पा चुकीं शिल्पा शिंदे की डिमांड इस सीरियल में और काम करने के लिए दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. जिससे प्रोडक्शन टीम खासा परेशान हैं. इसी वजह से शिल्पा शिंदे और शो के प्रोड्यूसर के बीच कुछ अनबन चल रही है.


प्रोडक्शन टीम से सदस्यों का कहना है कि शिल्पा रोज नई-नई डिमांड करती हैं, इसके अलावा अपनी फीस बढ़ाने की बात भी कर रही हैं, जिस वजह से उनको शो से निकालने की तैयारी चल रही है और साथ ही नए चेहरे की तलाश भी की जा रही हैं।

अब सवाल यह उठता है कि अगर ऐसा हुआ तो देश के लगभग तमाम देवरों के दिलों का क्या होगा. अंगूरी अपनी खास तरह के स्टाईल से इस समय सभी को काफी हंसा रही है. अगर कोई नया चेहरा अंगूरी भाभी की जगह लेता है तो ऐसा लग रहा है कि इस शो के टीआरपी पर असर तो जरूर पड़ेगा.

खबरों की माने तो शिल्पा ही उल्टे प्रोडक्शन टीम के लोगों पर परेशान करने का आरोप लगा रही हैं. अंगूरी ने कहा है कि उसे यह भी धमकी दी जा रही है कि उनका करियर तबाह कर दिया जाएगा. अब आगे क्या होता है यह देखना रोचक होगा. लेकिन शिल्पा अगर यह शो छोड़ देंगी तो सवाल यही उठ रहा है कि ‘‘अंगूरी भाभी बिना कैसा लगेगा यह सीरियल!’’