पिछले साल आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेने भारत पहुंचे अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा उस समय काफी निराश हो गए थे, जब वे ताज महल का दीदार करने आगरा न जा सके. यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है.
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने कहा है कि अपनी भारत यात्रा के दौरान ताज महल देखने का मौका नहीं मिल पाने से राष्ट्रपति बराक ओबामा काफी निराश थे.
हालांकि बराक ओबामा और अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा की ताज महल की यात्रा पहले से ही तय थी, लेकिन उसी वक्त सउदी अरब के शाह अब्दुल्ला के निधन हो जाने के कारण राष्ट्रपति ओबामा ने अपनी भारत यात्रा में कटौती करके शाही परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताने के लिए वहां जाने का फैसला किया. जिसकी वजह से उन्हें ताज महल जाने का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा.
अर्नेस्ट ने बताया कि ताज महल देखने जाने का कार्यक्रम उनके भारत दौरे का अहम हिस्सा था, लेकिन ऐन वक्त पर सऊदी अरब के शाह के असामयिक निधन के कारण ओबामा ताज महल नहीं जा सके और ताज महल जाने की बजाय उन्होंने अपनी संवेदना जताने के लिए सउदी अरब जाने का फैसला लिया. व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव अर्नेस्ट ने यह भी संकेत दिए कि 20 जनवरी को बराक ओबामा का राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल खत्म हो जाएगा. इससे पहले उनकी ताज महल देखने की इच्छा शायद ही पूरी हो पाएगी. उन्होंने कहा.

यहां भी मिल सकते हैं